)
दुबई एयरशो में DRDO का रौला! अस्त्र-Mk1 मिसाइल ने रूसी R-77 को पछाड़ा; दुनिया भर के Su-30, MiG-29 में फूंकेगी जान
Zee News
DRDO Astra Mk1 missile: अस्त्र Mk1 मिसाइल को DRDO ने पूरी तरह से भारत में विकसित किया है और यह 70 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक हवाई लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम है. यह मिसाइल पहले ही भारतीय वायुसेना के साथ पूरी तरह से ऑपरेशनल है और Su-30MKI जैसे रूसी जेट पर सफलतापूर्वक इंटीग्रेट की जा चुकी है.
DRDO Astra Mk1 missile export: दुबई एयर शो-2025 में दुनिया भर के हथियारों, लड़ाकू विमानों व अन्य जंगी उपकरणों का जमावड़ा लगा हुआ है. जहां सबसे एडवांस हथियारों को बेचने की होड़ मची हुई है. इसी कड़ी में भारत की DRDO सहित देसी कंपनियों ने बड़ा दांव चला है. दरअसल, भारत ने अपने स्वदेशी 'अस्त्र Mk1' BVR एयर-टू-एयर मिसाइल को वैश्विक बाजार में आक्रामक तरीके से पेश करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत उन सभी देशों को अस्त्र मिसाइल बेचने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो फिलहाल रूसी फाइटर जेट जैसे Su-30 MKI, MiG-29 चलाते हैं और जिन्हें रूस की R-77 मिसाइल के विकल्प की तलाश है.
