)
दुबई एयरशो के बाद एक और बड़ा हादसा! ट्रेनिंग के दौरान IAF का तेजस फाइटर जेट क्रैश, जांच के लिए सभी सिंगल-सीट विमान रोके गए
Zee News
IAF Tejas crash: हादसे के दौरान पायलट ने समय रहते खुद को इजेक्ट कर लिया. इससे वह सुरक्षित है. हालांकि विमान के ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है. इसे संभवतः सेवा से बाहर किया जा सकता है. इस घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने अपने लगभग 30 सिंगल-सीट तेजस विमानों को तकनीकी जांच के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया है. वायुसेना पूरी फ्लीट की गहरी जांच कर रही है.
IAF Tejas Crash: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक और HAL Tejas लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा इसी महीने एक महत्वपूर्ण एयरबेस पर हुआ है. विमान नियमित ट्रेनिंग उड़ान के बाद लैंडिंग कर रहा था. सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है. माना जा रहा है कि विमान के ऑनबोर्ड सिस्टम में गड़बड़ी के कारण यह दुर्घटना हुई.
More Related News
