
दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 22 भारत के, जानिए कहां है आपका शहर
Zee News
वहीं इस लिस्ट के मुताबिक सबसे प्रदूषित शहर की बात करें तो वो चीन का शिनजियांग शहर है. इसके अलावा टॉप 10 में अन्य शहर भारत के हैं.
नई दिल्ली: दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट में 22 शहर भारत के शामिल हैं. राजधानी दिल्ली की बात करें तों लिस्ट में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है. यह रिपोर्ट स्विस संगठन, IQAir ने जारी की है. दुनिया के तीस सबसे प्रदूषित शहरों में भारत की राजधानी दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कानपुर, आगरा, लखनऊ, बिसरख जलालपुर, और उत्तर प्रदेश में राजस्थान में भिवानी, फरीदाबाद, जींद, यमुनानगर, रोहतक, धारूहेड़ा, हिसार, फतेहाबाद, बंधवाड़ी, गुरुग्राम, और मुजफ्फरपुर शहर शामिल हैं.More Related News
