
दुनिया के अरबपतियों के रेस में पिछड़े गौतम अडानी, जानें किसने चौथे स्थान पर ढकेला
Zee News
world Top-10 Billionaires List: गौतम अडानी ने बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया था. बर्नाल्ड फ्रांस के उद्योगपति हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में दुनिया के अरबपतियों की लेटेस्ट लिस्ट मिलती है.
नई दिल्ली: world Top-10 Billionaires List: पहली बार दुनिया के अरबपतियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचे गौतम अडानी ज्यादा दिन तक अपनी इस पोजिशन को बरकरार नहीं रख पाए हैं. अडानी ने बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया था. बर्नाल्ड फ्रांस के उद्योगपति हैं.
पर कुछ दिनों बाद फिर बर्नार्ड की संपत्ति में उछाल आया है और वह एक बार फिर दुनिया के अरबपतियों की सूची में आगे बढ़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में दुनिया के अरबपतियों की लेटेस्ट लिस्ट मिलती है.
More Related News
