)
दुनिया का सबसे मॉडर्न फाइटर जेट बनेगा AMCA, इस टेक्नोलॉजी से दुश्मनों के खेमे में मची खलबली
Zee News
Indian Airforce AMCA fighter jet India: भारत 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान AMCA बना रहा है. जिसे दुनिया का सबसे मॉडर्न फाइटर जेट बनाने के लिए HAL कई बड़े फैसले ले रहा है.
Indian Airforce AMCA fighter jet India: भारत की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, अब अपने फाइटर जेट बनाने के तरीकों में एक बहुत बड़ा बदलाव ला रही है. HAL ने अपने नए और सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स- तेजस मार्क 2 (Mk2) और एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) की असेंबली लाइन में रोबोट और ड्रोन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल जेट की जांच और क्वालिटी को परखने के लिए किया जाएगा.
More Related News
