)
दुनिया करती रहे बक-बक! कावेरी जेट इंजन ने रच दिया इतिहास, फाइटर UCAV की टेस्टिंग में रहा सफल
Zee News
Kaveri engine testing DRDO success: DRDO के GTRE द्वारा विकसित कावेरी डेरिवेटिव इंजन ने मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहन यानी UCAV के लिए किए गए मिशन साइकिल परीक्षण में शानदार सफलता हासिल की है. इस इंजन ने कठोर वायु प्रणाली पर्यावरण परीक्षण यानी ASMEt को भी सफलतापूर्वक पास कर लिया है.
Kaveri engine testing DRDO success: भारत की रक्षा क्षमता को स्वदेशी रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, DRDO ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है. दरअसल, उसकी प्रमुख प्रयोगशाला गैस टरबाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने अपनी वर्षों की मेहनत को साबित कर दिखाया है. बता दें, GTRE द्वारा विकसित कावेरी डेरिवेटिव इंजन ने एक मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहन के लिए डिजाइन किए गए सभी मिशन साइकिल परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.
More Related News
