
दीदी का मिशन 2024: सपना होगा साकार या सारे दांव पेंच होंगे बेकार?
Zee News
ममता बनर्जी ने बंगाल के बाद अब दिल्ली में खेला करने का मूड बनाया है. देश की गद्दी पर बैठने के लिए दीदी ने कोशिशें करनी शुरू कर दी है. अभी 2024 के चुनाव में 3 साल का वक्त बचा है, मगर ममता इसके लिए अभी से जुट गई हैं.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जीत की हैट्रिक लगाने वाली टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे 2024 से पहले बीजेपी के खिलाफ दीदी की मोर्चाबंदी बताई जा रही है, तो क्या लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट होने जा रहा है. क्या ये इतना आसान होगा, मोदी के खिलाफ विपक्ष का चेहरा कौन होगा? ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब हर कोई जानना चाह रहा है. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इन दिनों दिल्ली आने का मन बना लिया है, पहले दौरे के बाद उन्होंने ये ऐलान कर दिया है कि वो हर महीने दिल्ली का रुख करेंगी. दीदी के दौरे के पीछे की राजनीति को समझना जरूरी है.More Related News
