)
दिवाली की रात जुआ खेलना शुभ! हारकर भी लोग मनाते हैं खुशियां, जानें इसके पीछे की धार्मिक वजह
Zee News
Tradition of gambling on Diwali: भारत में कई धार्मिक रूढ़ीवादी परंपराएं हैं, इसमें एक परंपरा दिवाली की रात जुआ खेलने की है, जिसे लोग शुभ मानते हैं. जबकि भारत में धार्मिक और कानूनी रूप से जुआ खेलना मना है. इसके बावजूद भी कई राज्यों में दिवाली की रात जुआ खेलने को अच्छा मानते हैं. इस दिन जुए में हारने वाला व्यक्ति भी दुखी नहीं होता है. कई जगह तो जुए में हार को भी शुभ माना जाता है.
Tradition of gambling on Diwali: भारत में जुआ खेलना अवैध है. यह कानून की नजरों में दंडनीय अपराध है. धार्मिक रूप से भी इसे बुरा माना जाता है. भारतीय धर्म शास्त्रों की बात करें तो जुए का जिक्र महाभारत में मिलता है. महाभारत में युधिष्ठिर ने पांडवों की तरफ से कौरवों से जुआ खेला था, जिसमें वह सबकुछ हार गए थे. तभी ऐसा माना जाता है कि जुआ आर्थिक रूप से हानिकारक है. इसकी लत लग सकती है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
