
दिल्ली में फिर Earthquake के झटके, Punjabi Bagh इलाके में डोली धरती
Zee News
दिल्ली में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके (Earthquake in Delhi) महसूस किए गए हैं. भूकंप दिल्ली के पंजाबी बाग (Punjabi Bagh) इलाके में दर्ज किया गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके (Earthquake in Delhi) महसूस किए गए हैं. भूकंप दिल्ली के पंजाबी बाग (Punjabi Bagh) इलाके में दर्ज किया गया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National center for seismology) के अनुसार, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.1 मापी गई है, जो दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर आया था. दिल्ली में यह एक महीने के भीतर दूसरी बार है, जब यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. गौरतलब है कि करीब बीस दिन पहले भी यानी 30 मई को दिल्ली में भूकंप आया था. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रोहिणी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 मापी गई थी.More Related News
