
दिल्ली पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
NDTV India
दिल्ली पुलिस को जानकारी थी कि जावेद कुछ मवेशियों को लेकर बाड़ा इलाके में ठिकाने लगाने के लिए ला रहा है. जब पुलिस ने उसको रोकने के लिए कहा तो उन बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के ऊपर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है. यह मामला सिविल लाइंस थाना इलाके का है. दोनों आरोपियों में से एक का नाम जावेद और दूसरे का नाम सलीम है. एक मामले में जब पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया था. इनमें से एक आरोपी ऐसा है, जो पहले भी पुलिस पर फायरिंग कर चुका है.












