
दिल्ली के स्टेडियम में मर्डर मामले की FIR में ओलिंपियन सुशील कुमार का भी नाम
NDTV India
छत्रसाल स्टेडियम परिसर में हुए झगड़े में एक पहलवान की मौत से जुड़े मामले में दो बार को ओलिंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार की भूमिका संदेह के घेरे में है. पुलिस ने बुधवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि ओलिंपिक खेलों में देश के लिए दो इंडिविजुअल मेडल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी सुशील का नाम FIR में है.
उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में हुए झगड़े में एक पहलवान की मौत से जुड़े मामले में दो बार को ओलिंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार की भूमिका संदेह के घेरे में है. पुलिस ने बुधवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि ओलिंपिक खेलों में देश के लिए दो इंडिविजुअल मेडल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी सुशील का नाम FIR में है. पुलिस के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम के भीतर हुए झगड़े में एक 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई थी और उसके दो दोस्त घायल हो गए थे. इन पर हमला किया गया था.











