
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया
NDTV India
अपने ट्वीट में अनिल बैजल ने लिखा, मुझे कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. मुझमें हल्के लक्षण हैं. मैंने लक्षण नजर आने के बाद से खुद को आइसोलेट कर दिया है. मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, उनका टेस्ट कराया गया है. मैं अपने घर से काम करता रहूंगा और दिल्ली के हालात को मॉनिटर करता रहूंगा.
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बैजल ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मुझे कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. मुझमें हल्के लक्षण हैं. मैंने लक्षण नजर आने के बाद से खुद को आइसोलेट कर दिया है. मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, उनका टेस्ट कराया गया है. मैं अपने घर से काम करता रहूंगा और दिल्ली के हालात को मॉनिटर करता रहूंगा.'गौरतलब है कि बैजल ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर कई बैठकों में हिस्सा लिया था.











