
दिल्ली-NCR वालों को अभी उमस और गर्मी से राहत नहीं, जानें- कब आएगा मानसून? कहां बरसेंगे बदरा?
NDTV India
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार , गंगीय बंगाल के कई क्षेत्रों में मंगलवार को आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ बारिश हो सकती है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) और आसपास के राज्यों में लोगों को अभी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 6-7 दिनों तक यहां मानसून नहीं पहुंचने वाला है.











