
दिल्ली-NCR के रेस्टोरेंट्स का अनोखा ऑफर, Vaccine का सर्टिफिकेट दिखाने पर मिलेगी इतनी छूट
Zee News
दिल्ली-NCR में कई जगह ऐसे लुभावने ऑफर्स के जरिए न सिर्फ लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि कोरोना से डरे लोगों को पूरी सेफ्टी और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और पब के रुख के लिए आकर्षित करने की कवायद जारी है.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जैसे-जैसे कम हो रहा है. दिल्ली-एनसीआर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अनलॉक के बाद रेस्टोरेंट, बार, पब लुभावने ऑफर्स के जरिए लोगों की आकर्षित करने में जुटे हैं. एक साल से ज्यादा समय से बीच-बीच में लॉकडाउन लागू रहा जिससे बिजनेस पर काफी असर पड़ा है. ऐसे में अनलॉक में जैसे ही रेस्टोरेंट, पब, बार को खोलने की अनुमति मिली, इन्होंने अपने बिजनेस को रफ्तार देने के लिए कई ऑफर्स की भरमार कर दी है.More Related News
