
दिल्ली: CRPF कैंप में हेड कॉन्स्टेबल को सिपाही ने मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Zee News
तुगलकाबाद सीआरपीएफ कैंप में हेड कॉन्स्टेबल वकील सिंह की एक कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के तुगलकाबाद इलाके में स्थित सीआरपीएफ कैंप (CRPF Camp) में एक कॉन्स्टेबल ने हेड कॉन्स्टेबल वकील सिंह (Vakil Singh) पर 9 राउंड फायरिंग कर दी. ये घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई. इसके बाद 35 वर्षीय वकील सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
गोली चलाने वाले सिपाही अमन को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, ये घटना सीआफपीएफ के पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप में हुई. इस घटना के कुछ ही देर पहले सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने मनोज कुमार ने जवानों को ड्यूटी जाने से पहले ब्रीफ किया था. उसके बाद ही अमन ने अपनी सरकारी राइफल X-95 से बर्स्ट फायरिंग करके वकील सिंह की हत्या कर दी.
