
दिल्ली: BJP के Whats App Group से हटाए गए प्रवक्ता, पार्टी में कलह: सूत्र
Zee News
दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के अंदर कई मुद्दे हैं जिनका समाधान किया जाना है और इनके कारण पार्टी नेताओं के एक धड़े में ‘असहजता’ दिख रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) के WhatsApp ग्रुप से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और नेहा शालिनी दुआ सहित कुछ पार्टी प्रवक्ताओं को हटाए जाने के बाद पार्टी नेताओं के एक धड़े में कलह पैदा हो गई है. हालांकि दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम के प्रमुख नवीन कुमार ने दावा किया कि सब कुछ ठीक है और पार्टी में मतभेद या कलह नहीं है. कुमार ने कहा, ‘कुछ लोगों ने फोन बदल लिए होंगे या किसी अन्य कारण से कुछ नाम हट गए होंगे.’ भारतीय जनता पार्टी में जाने-माने चेहरा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दो व्हाट्सएप ग्रुप से पिछले शनिवार को हटा दिया गया. इन ग्रपु में पार्टी की मीडिया टीम के सदस्य हैं. भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘बहरहाल बग्गा को मंगलवार को वापस ग्रुप में जोड़ लिया गया लेकिन वे खुद ही ग्रुप एग्जिट कर गए.’ इसके बाद बग्गा ने अपने Twitter Bio से ‘भाजपा प्रवक्ता’ हटा लिया. इस मामले पर बग्गा ने कहा, ‘कोई टिप्पणी नहीं, पार्टी नेताओं से बात कीजिए.’More Related News
