
दिल्ली: Arvind Kejriwal ने कोरोना वॉरियर Shivaji Mishra के परिवार को दिया 1 करोड़ का चेक, बेटे को नौकरी देने का वादा
Zee News
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वॉरियर शिवाजी मिश्रा के परिवार से मुलाकात कर उनके परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि का चेक सौंपा. साथ ही उन्होंने शिवाजी मिश्रा के बेटे से नौकरी देने का वादा भी किया.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को कोरोना वॉरियर शिवजी मिश्रा (Shivji Mishra) के परिजनों से मुलाकात की, और उन्हें एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बताया कि, 'शिवजी मिश्रा कल्याणवासी स्थित RSBP में शिक्षक थे, और उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक लोगों की सेवा की है. कोरोना काल के दौरान उनकी ड्यूटी लगी थी और उसी दौरान वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. हम उनकी कमी को पूरा तो नहीं कर सकते, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस आर्थिक मदद से उनके परिवार को थोड़ी मदद मिलेगी. हम दिल्ली सरकार में उनके बेटे को नौकरी भी देंगे.'More Related News
