
दिल्ली हिंसा की आरोपी नताशा नरवाल को मिली अंतरिम जमानत, पिता के अंतिम संस्कार में होना है शामिल
NDTV India
दिल्ली हाईकोर्ट ने नताशा नरवाल को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने नताशा नरवाल को 50 हज़ार के निजी बांड पर सशर्त जमानत दी है.
दिल्ली हिंसा में आरोपी पिंजरा तोड़ की सदस्या नताशा नरवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने नताशा नरवाल को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने नताशा नरवाल को 50 हज़ार के निजी बांड पर सशर्त जमानत दी है.











