
दिल्ली हाई कोर्ट से Facebook-Whatsapp को झटका, CCI जांच पर रोक लगाने से इनकार
Zee News
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने नई प्राइवेसी पॉलिसी (New Privacy Policy) मामले में फेसबुक और वॉट्सऐप (Facebook and Whatsapp) पर भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (CCI) की जांच के ऑर्डर पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है.
नई दिल्ली: नई प्राइवेसी पॉलिसी (New Privacy Policy) मामले में फेसबुक और वॉट्सऐप (Facebook and Whatsapp) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से झटका लगा है. कोर्ट ने भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (CCI) की जांच के ऑर्डर पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है. फेसबुक और व्हाट्सऐप ऑर्डर का पालन नहीं करते हैं तो CCI उन पर एक कड़ा जुर्माना भी लगा सकती है. इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने फेसबुक और वॉट्सऐप (Facebook and Whatsapp) को राहत भी दी है और कहा है कि 9 जुलाई की सुनवाई से पहले कंपनियों के खिलाफ कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जाएगा. इस मामले में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी. इसके अलावा यह मैटर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भी पेंडिंग है.More Related News
