
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्लैक फंगस की दवा की किल्लत पर दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
Zee News
दिल्ली में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की किल्लत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से गुरुवार तक यह बताने को कहा है कि आखिर दिल्ली सरकार के पास इन दवाइयों का कितना स्टॉक है, आप यह दवाई कहां से ले रहे हैं और कैसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहे हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चंगुल से किसी तरह बचकर निकलने वाले लोगों पर ब्लैक फंगस इन दिनों कहर बरपा रहा है. हालात इतने बिगड़ते जा रहे हैं कि कोरोना के इलाज में काम आने वाली रेमडेसिविर और फेविफ्लू जैसी दवाओं की तरह ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली दवाएं भी बाजार से पूरी तरह गायब हो गई हैं. मरीजों के परिजनों को Amphotericin injection हासिल करने के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं.More Related News
