
दिल्ली सरकार से क्यों नाराज हुए उपराज्यपाल? सूत्रों ने किया ये बड़ा खुलासा
Zee News
सूत्रों ने ये खुलासा किया है कि प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर आदेश देने में दिल्ली सरकार की 'देरी' से उपराज्यपाल वीके सक्सेना नाखुश हैं.
नई दिल्ली: उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर एक आदेश जारी करने में दिल्ली सरकार की ओर से कथित देरी पर अपनी 'नाखुशी' व्यक्त की और निर्देश दिया कि इसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया जाए.
प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने की लापरवाही उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए महत्वपूर्ण आदेश अक्टूबर में मुख्य सचिव द्वारा जारी किया जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक जारी नहीं किया गया है. उनके मुताबिक उपराज्यपाल ने इसे 'घोर लापरवाही' करार दिया है.
More Related News
