
दिल्ली सरकार ने SMS, WhatsApp पर भेजा 9th और 11th क्लास का रिजल्ट, जल्दी से कर लें चेक
Zee News
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DelE) ने 9th और 11th क्लास के स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. कोरोना के चलते इस बार सभी स्टूडेंट्स के वॉट्सऐप या SMS के जरिए रिजल्ट भेजा गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों (Delhi Government School) में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिए हैं. शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी स्टूडेंट्स अपना-अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते इस बार परीक्षा के परिणामों को वॉट्सऐप और SMS के माध्यम से स्टूडेंट्स को भेजा गया है. शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, इस साल 9वीं क्लास में 80.3% और 11वीं क्लास में 96.9% स्टूडेंट पास हुए हैं.More Related News
