
दिल्ली सरकार ने रद्द कीं कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं रद्द, 22 जून को आएगा रिजल्ट
Zee News
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को अब रद्द कर दिया गया है. जो प्राइवेट स्कूल मिड टर्म ओर सालाना परीक्षाएं करवा चुके थे वे मिड टर्म परीक्षाओं के आधार पर 9वीं और 11वीं के छात्रों के नतीजे घोषित कर सकते हैं.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को अब रद्द कर दिया गया है. जो प्राइवेट स्कूल मिड टर्म ओर सालाना परीक्षाएं करवा चुके थे वे मिड टर्म परीक्षाओं के आधार पर 9वीं और 11वीं के छात्रों के नतीजे घोषित कर सकते हैं. सिसोदिया ने कहा, 'जिन स्कूलों में मिड टर्म एग्जाम भी नहीं हो पाए थे या फिर कुछ हो पाए थे और कुछ नहीं हो पाए थे ऐसे सभी स्कूलों में बच्चे ने जिन दो विषयों में सबसे अच्छा प्रदर्शन (BEST 2) किया है, उस प्रदर्शन के आधार पर मिले नंबर के आधार पर उन्हें अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा और बाकी विषयों में भी अंक देकर मार्कशीट तैयार कर दी जाएगी. दिल्ली सरकार के स्कूलों में 22 जून को रिजल्ट घोषित किया जाएगा.More Related News
