
दिल्ली: सब्जी मंडी इलाके में गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
Zee News
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई है. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. आशंका है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हो सकते हैं.
नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई है. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. आशंका है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हो सकते हैं. बता दें कि एक कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई है. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. मलबे को हटाया जा रहा है.More Related News
