
दिल्ली : लक्ष्मी नगर की किन्नर से मारपीट, बाल काटे, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया
NDTV India
पीड़ित किन्नर ने अपनी शिकायत थाने में दी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई. आखिरकार किन्नरों ने पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस मुख्यालय में जमकर हंगामा काटा तब जाकर उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने का पुलिस अधिकारियों से भरोसा मिला.
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की रहने वाली किन्नर के साथ मारपीट और उसके बाल काटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कनॉट प्लेस इलाके में रहने वाली एक किन्नर ने उसे हफ्ता ना देने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच की साथ ही उसके बाल भी काट दिए. इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाकर उसे वायरल किया गया.पीड़ित किन्नर ने अपनी शिकायत थाने में दी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई. आखिरकार किन्नरों ने पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस मुख्यालय में जमकर हंगामा काटा तब जाकर उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने का पुलिस अधिकारियों से भरोसा मिला.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












