
दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर सुसाइड करने जा रही बुजुर्ग महिला को CISF ने बचाया
Zee News
दिल्ली मेट्रो के ट्रैक पर 70 साल की महिला खुदकुशी करने के लिए गई. हालांकि CISF के जवानों की सूझबूझ से महिला की जान को बचा लिया गया है.
नई दिल्ली: मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन (Mayur Vihar Extension Metro Station) पर सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने खुदकुशी की कोशिश कर रही एक बुजुर्ग महिला को बचाया. दरअसल शुक्रवार सुबह सीआईएसएफ के जवानों ने CCTV कैमरे की मदद से देखा कि एक महिला प्लेटफार्म से उतरकर ट्रैक की ओर जा रही है और उस ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी. इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने ट्रेन चालक से को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई.
ट्रेन रुकने के बाद भी महिला नहीं रुकी और ट्रेन के रुकने के बाद भी डिब्बे के नीचे ट्रैक पर लेट गई. हालांकि उस महिला को जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया और पूंछताछ की. पूंछताछ में महिला ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से वह खुदकुशी करने जा रही थी. जवानों ने महिला की उसके बेटे से बात करवाई और महिला को मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया.
