
दिल्ली में Oxygen सप्लाई रोके जाने से Rajasthan का इनकार, Delhi High Court में लगाया ये आरोप
Zee News
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने ऑक्सीजन सप्लाई की किल्लत पर शुरू हुई स्वत:संज्ञान की कार्रवाई बंद कर दी है. इससे पहले कोर्ट में राजस्थान और दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन पर अपने-अपने तर्क रखे.
नई दिल्ली: दिल्ली में ऑक्सीजन (Oxygen) सप्लाई के लिए भेजे जा रहे ट्रकों को रोके जाने पर केंद्र, राजस्थान और दिल्ली के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन गई है. राजस्थान सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में हुई सुनवाई में कहा कि उसने दिल्ली की ओर जा रहे ऑक्सीजन के कोई ट्रक नहीं रोके. राजस्थान सरकार की ओर से कोर्ट में पेश हुए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ऑक्सीजन (Oxygen) सिलेंडरों से भरे ट्रक रोके जाने के केंद्र सरकार के आरोप गलत हैं. राजस्थान सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है और न ही ऐसी कोई घटना सामने आई है.More Related News
