
'दिल्ली में 72 लाख लोगों को दिया जाएगा 2 महीने का मुफ्त राशन' : कोरोना संकट के बीच CM केजरीवाल का ऐलान
NDTV India
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संकट के बीच मंगलवार को ऐलान किया है कि दिल्ली में 72 लाख लोगों को 2 महीने राशन मुफ्त दिया जाएगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संकट के बीच मंगलवार को ऐलान किया है कि 'दिल्ली में 72 लाख लोगों को 2 महीने राशन मुफ्त दिया जाएगा.' उन्होंने एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'अब दिल्ली में जितने भी 72 लाख राशन कार्ड धारक हैं उनको अगले 2 महीने के लिए मुफ्त राशन दिया जाएगा. इसका मतलब यह नहीं कि लॉकडाउन अगले 2 महीने चलेगा, लेकिन जिस आर्थिक तंगी से गरीब आदमी जूझ रहा है उसकी मदद करने के लिए अगले 2 महीने के लिए सरकार ने मुफ्त राशन देने का फैसला किया है.'More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












