
दिल्ली में 45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन देने को लेकर अस्पताल को नोटिस भेजा
NDTV India
निजी कोरोना वैक्सीनेशन केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में टीका दिया गया है.
दिल्ली में कोरोना टीकाकरण में गड़बड़ी को लेकर एक अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और दूसरे अस्पताल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है. केंद्र ने कहा कि अगर जवाब संतोषजनक न हो तो जुर्माने कार्रवाई की जाए. केंद्र सरकार ने वैक्सीन के टीकाकरण में अनियमितता बरतने को लेकर दिल्ली सरकार को दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखी है. कुछ दिनों पहले ये गड़बड़ी संज्ञान में आई थी और हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोविन ऐप पर पंजीकरण रोक दिया गया था.











