
दिल्ली में होगा बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! केजरीवाल ने कहा- अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा...
Zee News
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा है कि सर्विसिस सचिव को हटाया, अब काम रोकने वाले अधिकारियों को कुकर्मों का फल भुगतना पड़ेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में अब बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा.
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सरकार में सर्विसिस विभाग के सचिव आशीष मोरे को हटा दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में अब बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा. मुख्यमंत्री के मुताबिक कुछ अधिकारी ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले डेढ़ साल में जनता के काम रोके, मोहल्ला क्लीनिक की दवाइयां, टेस्ट और दिल्ली जल बोर्ड का पैसा रोका. ऐसे अधिकारियों को उनके कुकर्मों का फल भुगतना पड़ेगा. ईमानदार अधिकारियों और कर्मचारियों को मौका दिया जाएगा.
More Related News
