
दिल्ली में हुई जोरदार बारिश, यमुना बाजार समेत कई इलाकों में सड़कें लबालब
NDTV India
Delhi Weather Today : यमुना बाजार समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण जाम जैसी स्थिति नहीं रही. यमुनाबाजार इलाके में पुल के नीचे कई फीट पानी भरने से कारें और अन्य वाहनों को परेशानी हुई. मौसम विभाग का भी मानना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश इसी तरह होती रहेगी.
Delhi Rain : राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह जोरदार बारिश देखने को मिली. मानसून के घने बादलों के बीच वहां तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि इस कारण यमुना बाजार समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण जाम जैसी स्थिति नहीं रही. यमुनाबाजार इलाके में पुल के नीचे कई फीट पानी भरने से कारें और अन्य वाहनों को परेशानी हुई. मौसम विभाग का भी मानना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश इसी तरह होती रहेगी.'










