
दिल्ली में सबसे बड़ी बैठक: जम्मू कश्मीर, परिसीमन और पॉलिटिक्स से जुड़ी सारी जानकारी
Zee News
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार के साथ होने वाली सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए नेताओं का दिल्ली पहुंचना जारी है. इस अहम बैठक से जुड़ी हर एक बड़ी जानकारी हासिल करने के लिए ये खास रिपोर्ट पढ़िए..
नई दिल्ली: 24 जून को जम्मू कश्मीर की किस्मत का एक बड़ा फैसला होने वाला है. जम्मू-कश्मीर पर गुरुवार को केंद्र सरकार के साथ सर्वदलीय बैठक है. जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंच भी चुकी हैं. जम्मू कश्मीर के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में बुलाया गया है. जम्मू कश्मीर पर दिल्ली में पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल हो रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक में होंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बैठक में होंगे.More Related News
