
दिल्ली में यमुना में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, एक को बचाया गया
Zee News
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में यमुना में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है.
नई दिल्ली: दिल्ली के वजीराबाद इलाके में यमुना में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है. हालांकि एक बच्चे की जान बचाली गई है. ये चारों बच्चे यमुना में नहाने गए थे. इस घटना के दौरान एक बच्चे विजय राठौर को गोताखोरों ने निकाल लिया है और अब उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. तीनों मृतक बच्चों (शिवम (12), विवेक (15) और विजय (17)) की मौत मौके पर ही हो गई थी.More Related News
