
दिल्ली में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे, 300 के पार पहुंची तादाद
NDTV India
पिछले 24 घण्टे में कोरोना से 4 मौतें हुई हैं.जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1812 हो गई है. 24 घंटे में 320 केस सामने आए और कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 6,41,660 तक पहुंच गया.
दिल्ली में भी कोरोना के मामले (Delhi Corona Cases) लगातार बढ़ रहे हैं. मंगलवार को यह तादाद 300 के पार पहुंच गई. राजधानी में कोरोना संक्रमण दर 0.48 फीसदी हुई है. जबकि सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.28 फीसदी हो गई है.











