
दिल्ली में भारी बारिश: यलो अलर्ट, सड़के धंसीं, जलभराव के कारण जाम से जूझे लोग
Zee News
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की.
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में दो दिनों से जारी बारिश के बीच बृहस्पतिवार को एक सड़क का हिस्सा धंस गया जबकि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और जलभराव के कारण यातायात थम सा गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की.
आज पूरे दिन हुई बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया जिसके कारण यातायात की गति कुछ ज्यादा ही धीमी हो गयी. बारिश के कारण कैब और ऑटोरिक्शा के किराए में भी बहुत तेजी आयी. दिल्ली नगर निगम को बारिश के कारण फतेहपुर बेरी, संगम विहार और टिकरी गांव में जलभराव की शिकायत मिली जबकि पेड़ उखड़ने की सात शिकायतें मिलीं.
More Related News
