
दिल्ली में ब्लैक फंगस के केसों की संख्या 944, सीएम केजरीवाल बोले- टीके की बहुत कमी
NDTV India
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके टीके की बहुत कमी है. परसों करीब 1000 के करीब टीके आए थे जबकि यह तो कुछ भी नहीं है, क्योंकि 1 दिन में एक आदमी को तीन से चार टीके की ज़रूरत पड़ती है. कल कोई टीका नहीं आया.
दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है तो वहीं ब्लैक फंगस की बात करें तो कुल मामलों की संख्या 944 के करीब हो गई है, जिनमें 650 मामले दिल्ली सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में जबकि 300 केंद्र सरकार के अस्पतालों में है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके टीके की बहुत कमी है. परसों करीब 1000 के करीब टीके आए थे जबकि यह तो कुछ भी नहीं है, क्योंकि 1 दिन में एक आदमी को तीन से चार टीके की ज़रूरत पड़ती है. कल कोई टीका नहीं आया.











