
दिल्ली में बारिश के साथ हुआ सुबह का आग़ाज़, NCR के इन इलाकों में भी भारी बारिश का इमकान
Zee News
दिल्ली में दो सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में 117.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 19 सालों में सितंबर में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है.
नई दिल्ली: कौमी दारुल हुकूमत दिल्ली के कुछ इलाकों में आज सुबह बारिश हुई. वहीं, इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का इमकान ज़ाहिर किया है. Thunderstorm with light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of Deoband, Gangoh, Saharanpur, Yamunanagar, Roorkee (U.P.) during next 2 hours. इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दक्षिण, दक्षिण पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (गुरुग्राम , ग्रेटर नोएडा, नोएडा, हापुड़, फरीदाबाद), पलवल, बल्लभगढ़, सोहाना, मानेसर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा), देवबंद, गंगोह, सहारनपुर, यमुनानगर, रुड़की (यूपी) जैसे इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.More Related News
