
दिल्ली में बादल घिरे रहने के साथ हल्की बारिश से आज हो सकता है मौसम सुहाना
NDTV India
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 57 प्रतिशत थी.
दिल्ली में मंगलवार को सामान्यत: बादल घिरे रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 57 प्रतिशत थी.











