
दिल्ली में बना प्लान डिकोड: यूपी में क्या-क्या है सीएम योगी की चुनौती?
Zee News
दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में एक्शन प्लान तैयार है. अटकलें ये भी हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल हो सकता है, लेकिन दिल्ली की अटकलों के बीच ये भी तय हो गया है कि यूपी में क्या होगा. योगी आदित्यनाथ का दो दिनों का दिल्ली दौरा डिकोड हो चुका है. आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं योगी आदित्यनाथ दिल्ली दरबार से कौन सा संदेश लेकर लखनऊ लौटे हैं.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (यूपी) में 2022 चुनाव से पहले बीजेपी के जिस संकट की बात हो रही थी. पिछले 24 घंटे में इन 7 मुलाकातों के जरिये इसके समाधान पर खूब मंथन हुआ. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुलाकातों में जो एक शब्द सबसे ताकतवर बनकर उभरा वो शब्द समाधान का है और सूत्रों की मानें तो समाधान बिल्कुल साफ है. और योगी आदित्यनाथ को बता भी दिया गया है.More Related News
