
दिल्ली में बढ़ रहा क्राइम! AAP का दावा- केंद्र सरकार ने बढ़ाया अपराधियों का मनोबल
Zee News
आम आदमी पार्टी ने ये दावा किया है कि दिल्ली में अपराध बढ़े हैं और इसके लिए जिम्मेदार मोदी सरकार है. आप ने ये आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने ही अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है. आपको इस रिपोर्ट में पूरी बात समझाते हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर एक छात्र की चाकू मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराध बढ़े हैं. पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का आरोप भी लगाया.
More Related News
