
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ पॉजिटिविटी रेट भी 5% के पार पहुंचा, 3 माह में सबसे ज्यादा
NDTV India
Delhi Corona Cases :पिछले चौबीस घंटों में 3548 नए मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत हुई है. 1 दिसंबर के बाद पहली बार पॉजिटिविटी रेट 5% के पार हुआ है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 5.54% रहा, 1 दिसंबर को 6.85% था.
राजधानी दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण दर यानि पॉजिटिविटी रेट भी 5 फ़ीसदी के पार पहुंच गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 5% से नीचे का पॉजिटिविटी रेट एक सुरक्षित स्तर है. 1 दिसंबर के बाद पहली बार पॉजिटिविटी रेट 5% के पार हुआ है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 5.54% रहा, 1 दिसंबर को 6.85% था. पिछले चौबीस घंटों में 3548 नए मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में कोरोना वायरस का रोज का आंकड़ा एक लाख के पार जा चुका है, जिसने 16 सितंबर 2020 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.











