
दिल्ली में बंदर का डर दिखाकर पैसा छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
NDTV India
पुलिस ने वकील की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद 8 अप्रैल को पुलिस को पता चला कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के पास कुछ लोग बंदर लेकर घूम रहे हैं.
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बंदर का डर दिखाकर पैसा उगाही करने वाले एक गैंग का पर्दाफश किया है. यह गिरोह लोगों को बंदर का डर दिखाता और फिर उनसे पैसे देने के लिए कहता था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो अपने पास बन्दर रखते थे और बंदरों के जरिये लोगों को घेरकर उन्हें डराते थे ,फिर डर दिखाकर उनसे पैसे छीन लेते थे.











