
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 12,651 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 20% के नीचे आई
NDTV India
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है. हालांकि इसके पीछे कम टेस्टिंग भी एक वजह हो सकती है. सोमवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,651 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,36,218 हो गई.
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है. हालांकि इसके पीछे कम टेस्टिंग भी एक वजह हो सकती है. सोमवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,651 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,36,218 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में 319 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 19,664 हो गई. इस दौरान 13,306 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 12,31,297 मरीज ठीक हो चुके हैं.











