
दिल्ली में कोरोना के मामले घटे...और बढ़ने लगी अस्पतालों में खाली बेडों की संख्या
NDTV India
दिल्ली में कोरोना मामलों में पिछले कुछ दिनों में काफी कमी देखने को मिली है, इसके साथ ही शहर की पॉजिटिविटी रेट में भी काफी गिरावट हुई है. मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 4,482 नए मामले सामने आए थे.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखने के साथ ही शहर के अस्पतालों में खाली बेड और आईसीयू यूनिट की संख्या भी बढ़ रही है. मंगलवार को 12,907 बेड खाली थे, जबकि 14,805 बेडों पर कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था. दिल्ली में कोरोना मामलों में पिछले कुछ दिनों में काफी कमी देखने को मिली है, इसके साथ ही शहर की पॉजिटिविटी रेट में भी काफी गिरावट हुई है. मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 4,482 नए मामले सामने आए थे. 5 अप्रैल के बाद यह आंकड़ा सबसे कम था. वहीं, इस दौरान 265 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वह गिरकर 6.89 फीसदी पर पहुंच गई है.











