
दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए करीब 2800 मरीज
NDTV India
गुरुवार को दिल्ली में नए मामलों की संख्या 2500 के आंकड़े को पार कर गई. बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 2790 नए मामले सामने आए. इस साल में दर्ज केस का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
Delhi corona cases update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. गुरुवार को दिल्ली में नए मामलों की संख्या 2500 के आंकड़े को पार कर गई. बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 2790 नए मामले सामने आए. इस साल में दर्ज केस का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. 8 दिसंबर के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. 8 दिसंबर को कोरोना के 3188 मामले रिपोर्ट हुए थे.कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी के पार हो गया है. यह 8 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा है. देश की राजधानी में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हज़ार के पार हो गई है.











