
दिल्ली में अब सफर होगा महंगा! जानें- कितने रुपये तक बढ़ सकता है ऑटो का किराया
Zee News
नई दिल्लीः दिल्ली एनसीआर में ऑटो और टैक्सियों में यात्रा करना और महंगा हो सकता है. किराया संशोधन समिति ने ऑटो और टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव सरकार को दिए हैं.
नई दिल्लीः दिल्ली एनसीआर में ऑटो और टैक्सियों में यात्रा करना और महंगा हो सकता है. किराया संशोधन समिति ने ऑटो और टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव सरकार को दिए हैं. अगर सरकार समिति की ओर से किए गए सिफारिशों को मंजूरी देती है तो दिल्ली में सफर करना और महंगा हो जाएगा.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों के किराए में संशोधन करने वाली दिल्ली सरकार की इस समिति ने ऑटो के किराए में एक रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की सिफारिश की है. वहीं टैक्सियों के किराए में 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की बात की है.
More Related News
