
दिल्ली: मच्छर अगरबत्ती से लगी आग, 4 लोगों की मौत
Zee News
पुलिस के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि आग किस वजह से लगी.
दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मंगल की सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया. इलाके के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में हौरी लाल, रीना, आशू और राधिका हैं. आग लगने के कुछ ही देर बाद धमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. लेकिन जब तक आग बुझाने के लिए कर्मचारी मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तब तक चार लोग जल कर मारे जा चुके थे.
More Related News
