
दिल्ली भीषण गर्मी का सामना कर रही, अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक हुआ
NDTV India
दिल्ली में मंगलवार को भी पारा सफदरजंग आर्ब्जवेटरी में 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया था. जबकि कई अन्य इलाकों में पारा 44-45 डिग्री के आसपास भी पहुंच गया था. मौसम विज्ञानी पहले ही कह चुके हैं कि तापमान बढ़ने के कारण राजधानी में मानसून आने में और देरी हो सकती है.
देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है. राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक हो गया है. लिहाजा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसे सीवियर हीट वेव की संज्ञा दी है. दिल्ली में मंगलवार को भी पारा सफदरजंग आर्ब्जवेटरी में 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया था. जबकि कई अन्य इलाकों में पारा 44-45 डिग्री के आसपास भी पहुंच गया था. मौसम विज्ञानी पहले ही कह चुके हैं कि तापमान बढ़ने के कारण राजधानी में मानसून आने में और देरी हो सकती है.











