
दिल्ली बीजेपी में बड़ा निर्णय, कपिल मिश्रा को बनाया राज्य इकाई का उपाध्यक्ष
Zee News
आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आने के बाद से कपिल मिश्रा पार्टी का मुखर चेहरा रहे हैं. वो सीएए, एनआरसी जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कपिल मिश्रा अच्छा-खासा सक्रिय रहते हैं. आप छोड़ने के बाद से कपिल मिश्रा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी लगातार आरोप लगाते रहे हैं.
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को बड़ा निर्णय लेते हुए दिल्ली की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा को नियुक्त किया है. पार्टी ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद कपिल मिश्रा को यह पद दिया है. मिश्रा की नियुक्ति करने वाले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका नाम इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित पार्टी के नये पदाधिकारियों की सूची में था, लेकिन किसी कारण से इसकी घोषणा नहीं की जा सकी थी. एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है
प्रधानमंत्री जी का अत्यंत आभार
