
दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के बड़े सौदागर को किया गिरफ्तार, 10 पिस्तौल-50 कारतूस बरामद
NDTV India
स्पेशल सेल के मुताबिक, उनकी टीम ने आरोपी संजय कुमार को एक सूचना के बाद इंद्रप्रस्थ पार्क के पास से पकड़ा. उसके बैग से 10 पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों के एक बड़े सौदागर को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है. उस बदमाश के पास से 10 पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि बदमाश ये हथियार दिल्ली में सप्लाई करने आया था, लेकिन उसे पहले ही दबोच लिया गया.











